जमशेदपुर, जनवरी 16 -- डीएम लाइब्रेरी साकची का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य की जांच-पड़ताल की एवं लाइब्रेरी का संचालन 25 फरवरी से शुरू कराने को लेकर जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने लाइब्रेरी में छात्रों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, बेंच-डेस्क, पठन सामग्री, रोशनी, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डीएम लाइब्रेरी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं एवं आम पाठकों के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बने, इस दिशा में जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।उपायुक्त ने उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि लाइब्रेरी के संचालन से संबंधित सभी आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.