फरीदाबाद, जुलाई 5 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह ने जिला के सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे जुलाई को डेंगू रोको माह के रूप में मनाएं और अपने घरों व आसपास के क्षेत्र को मच्छरों से मुक्त रखने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं। उपायुक्त ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है तथा दिन के समय काटता है। इसलिए प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस (ड्राई डे) मनाकर घर में रखे कूलर, टंकियों, गमलों, फ्रिज की ट्रे और अन्य पानी जमा होने वाले बर्तनों को पूरी तरह खाली कर कम से कम 24 घंटे तक सूखा रखें। डेंगू के प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज बुखार, तेज सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द तथा आंखों के पीछे दर्द शामिल हैं। ऐसे किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ...