जमशेदपुर, मई 2 -- उपायुक्त राजीव रंजन ने आवासीय कार्यालय में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी ज़िला वासियों को जनगणना-2027 की प्रक्रिया में जिम्मेवारी के साथ भागीदारी निभाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण करने की संबंधित प्रक्रिया पूरी की। जिला जनगणना अधिकारी सह सहायक ज़िला बंदोबस्त अधिकारी मोजाहिद अंसारी ने उपायुक्त को जानकारी दी कि पहले चरण के अभियान के तहत 01 मई से 15 मई तक स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके पश्चात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक पूरा किया जाएगा। इस जनगणना अभियान के दौरान घर-घर जाकर प्रगणक सह संबद्ध कर्मी डेटा संग्रह करेंगे।उपायुक्त ने ज़िला के नागरिकों से अपील की कि जनगणना कार्य सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं, बल्...