उपायुक्त ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण
लोहरदगा, जुलाई 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला कोषागार कार्यालय का शुक्रवार को लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों, संचिकाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा उनके अद्यतन, सुव्यवस्थित एवं नियमित संधारण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अभिलेखों के संधारण में शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध अद्यतन बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी पंजियों एवं अभिलेखों का निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कोषागार में स्वीकृत एवं कार्यरत बल की स्थिति, कर्मियों की सेवा पुस्तिका, रोकड़ पंजी, भंडारण पंजी, आवंटन पंजी, इंडेक्स पंजी, विभिन्न विभागों से संबंधित रक्षी संचिकाओं तथा एलओसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.