कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज ने शनिवार को जिला आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों तथा कर्मियों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निष्पादित किया जाए। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, सेवा वितरण प्रणाली और आमजनों की सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों ...