चाईबासा, जून 9 -- चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये 70 लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनी । उपायुक्त ने जनता दरबार में उनके समक्ष आये सभी मामलों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक एवं उचित निर्देश देते हुए कहा कि सभी मामलों की जांचोपरांत प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिससे नागरिकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जा सके। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने जनता दरबार मे सुनी लोगों की समस्याएं , दिया प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का निर्देशसमस्याओं की समीक्षा जनता दरबार के दौरान अनुकंपा पर नियुक्ति, सरकारी तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, आवास योजनाओं से संबंधित समस्याएं, विद्युत व्यवस्था, आपदा सहायता, चिकित्सीय ...