कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एवं सुझाव उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदनों को सुना और संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार में छेड़खानी, डकैती, घर पर अतिक्रमण कर नुकसान पहुंचाने, जमीन पर अवैध कब्जा, पैक्स धान अधिप्राप्ति...