कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार सक्रिय है। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सुने। जनता दरबार में लोगों ने जमीन विवाद, घरेलू विवाद, चिकित्सा सहायता, प्रमाण पत्र निर्गत करने, आरटीई के तहत स्कूलों में नामांकन, बिजली आपूर्ति, राशन कार्ड संबंधी शिकायतों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न आवेदन, ज्ञापन और मांगपत्र उपायुक्त को सौंपे।उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान उन्हो...