चक्रधरपुर, अप्रैल 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के दो पंचायत चैनपुर तथा कुलीतोडांग पंचायत में सभी तरह के विकास योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त ने दोनों पंचायत के मुखिया को सम्मानित किया। चैनपुर पंचायत के मुखिया साहेब हेम्ब्रम तथा कुलीतोडांग पंचायत के मुखिया माझीराम जोंको को उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों मुखियाओं ने अपने पंचायत में मनरेगा तथा 15वें वित्त आयोग के तहत बेहतर कार्य किया था। इस मौके पर चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी, बीडीओ कांचन मुखर्जी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बेहतर विकास कार्यों के लिए नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई सम्मानित, उपायुक्त ने सौंपा प्रशस्ति पत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.