रांची, अप्रैल 29 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी जुड़े रहे। समीक्षा के दौरान केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना और झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की प्रखंडवार प्रगति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने लाभुकों के भौतिक सत्यापन, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, बेनेफिशरी सत्यापन एप्लिकेशन के माध्यम से सत्यापन, आधार सीडिंग तथा बैंक खाता सत्यापन की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने और तकनीकी त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही मं...