उपायुक्त ने की मत्स्य पालकों के बीमा कवरेज की समीक्षा
रांची, मई 27 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मछुआरों, मत्स्य पालकों एवं मत्स्य विक्रेताओं को दुर्घटना बीमा कवरेज से आच्छादित किए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला मत्स्य कार्यालय की ओर से बताया गया कि विभागीय निर्देशानुसार पूर्व में प्रेषित लाभुक सूची का अद्यतन किया गया है। अद्यतन सूची में मृत व्यक्तियों एवं वर्तमान में मत्स्य पालन कार्य से नहीं जुड़े लोगों के नाम हटाए गए हैं, जबकि वर्तमान में मत्स्य पालन से जुड़े नए लाभुकों के नाम जोड़े गए हैं। जानकारी दी गई कि अद्यतन सूची में कुल 3202 लाभुक शामिल हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 181, अनुसूचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.