दुमका, अप्रैल 29 -- दुमका। प्रतिनिधि जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर की उपस्थिति में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालयों से संबंधित एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई, भोजन, आवासीय व्यवस्था, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नए सत्र के नामांकन की स्थिति की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि नियमानुसार सभी रिक्तियों को समय पर पूर्ण किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। यह भी पढ़ें- जिला अनुमोदन समिति की बैठक में नामांकन को मिली हरी झंडी बैठक...