दुमका, मार्च 7 -- दुमका। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि राशन का उठाव एवं वितरण समय पर हो, इसे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हर हाल में सुनिश्चित करें। किसी भी परिस्थिति में लाभुकों के बीच निर्धारित मात्रा से कम राशन का वितरण नहीं किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जन वितरण प्रणाली से मिलने वाले सभी लाभ योग्य लाभुकों तक समय पर पहुंचें, यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम योग्य व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सक्रियता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नियमित रूप...