दुमका, जुलाई 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि पद्धतियों तथा कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से बिरसा कृषि रथ को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपायुक्त का संदेश इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक किसान तक पहुंचाना आवश्यक है। बिरसा कृषि रथ इसी उद्देश्य की पूर्ति का एक प्रभावी माध्यम बनेगा। यह रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन तथा फलों एवं सब्जियो...