दुमका, जून 22 -- उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप निर्माणाधीन तारा मंडल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि तारा मंडल भवन का मुख्य निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उपायुक्त ने शेष आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि इसका संचालन जल्द प्रारंभ किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि तारा मंडल दुमका जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा तथा यह शिक्षा, विज्ञान एवं खगोल विज्ञान के प्रति लोगों विशेषकर विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने का माध्यम बनेगा। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने किया तारा मंडल भवन का निरीक्षण...