उपायुक्त ने किया जिला योजना कार्यालय का औचक निरीक्षण
दुमका, जून 6 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शुक्रवार को जिला योजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति पंजी, आगत-निर्गत पंजी, कर्म पुस्तिका एवं कार्यालय संचालन से संबंधित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। इस क्रम में जिला योजना पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उपायुक्त ने स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी पत्राचार अथवा संचिका को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नवस्थापित लिपिक को कार्य आवंटित करने, प्रत्येक शाखा की अलग-अलग कैश बुक संधारित करने तथा लिपिकों की पृथक कर्म पुस्तिका रखने का निर्देश दिया, ताकि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पीराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.