दुमका, मई 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बुधवार को जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम कार्यालय के कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की तथा कार्यालय संचालन से संबंधित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके उपरांत उपायुक्त ने प्रत्येक शाखा की कर्म पुस्तिका एवं आगत/निर्गत पंजी की जांच करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी पत्राचार अथवा संचिका को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए तथा प्राप्त मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देशकर्मियों की उपस्थिति और अभिलेखों की जांच उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी लिपिकों की अलग-अलग कर्म पुस्तिका संधारित हो, ताकि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने...