दुमका, जून 11 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में जिला समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे। वहां सभी कर्मचारी की उपस्थिति की जानकारी ली। कार्यालय में गंदगी थी और सारे सामान व्यवस्थित रूप से नहीं थे। जिस पर उन्होंने समाज कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके उपरांत मनरेगा, आवास, लेखा शाखा पहुंचे वहां सभी कर्मचारी उपस्थित थे। सभी को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उपायुक्त ने डीआरडीएस सभागार के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। अधिकारियों को सफाई व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। इसी क्रम में एमआईएस कार्यालय में चल रहे चौकीदार नियुक्ति कार्य का निरीक्षण किया। दावा आपत्ति करने आए अभ्यर्थियों से बात कर उपायु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.