चाईबासा, जून 18 -- चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने छाया बालिका गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं की देखभाल, सुरक्षा, शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना और उन्हें नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित किया।उपायुक्त ने भोजन व्यवस्था, आवासीय कक्ष, स्वच्छता व सुरक्षा की समीक्षा की तथा संचालकों को पौष्टिक भोजन, बेहतर सुविधाएं और शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आनंदमय एवं सुरक्षित वातावरण बनाने पर जोर दिया।निरीक्षण में प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- आयुष पद्धति को अधिक से अधिक लोगों तक पह...