रांची, अक्टूबर 31 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त आर. रॉनिटा ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था, अध्ययन हेतु आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता, पठन-पाठन के अनुकूल वातावरण तथा परिसर की स्वच्छता की विस्तार से समीक्षा की। मौके पर उपायुक्त ने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। छात्रों से पुस्तकालय की व्यवस्था संबंधी सुझाव भी प्राप्त किए गए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त आर रॉनिटा ने कहा कि जिला पुस्तकालय विद्यार्थियों और आम पाठकों के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र है, इसलिए इसकी नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.