कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा। उपायुक्त ऋतुराज ने शनिवार को कोषांग का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि यह समिति प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, केबल नेटवर्क, बल्क एसएमएस, वॉयस मैसेज एवं अन्य माध्यमों से किए जाने वाले निर्वाचन-संबंधी प्रचार-प्रसार गतिविधियों के प्रमाणन एवं निगरानी का कार्य करेगी। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों/उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के राजनीतिक विज्ञापन के प्रकाशन या प्रसारण की निर्धारित तिथि से कम से कम 03 दिन पूर्व, तथा यदि कोई अन्य व्यक्ति विज्ञापन प्रकाशित/प्रसारित कराना चाहता है तो 07 दिन पूर्व जिला स्तरीय एमसीएमसी कोषांग से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। प्रिंट मीडिया में मतदान दिवस एवं मतदान से एक दिन पूर्व किसी भी प्रकार के विज्ञापन के प्रकाशन के लिए एमसीएमसी की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.