लोहरदगा, अप्रैल 22 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा किस्को प्रखण्ड स्थित सक्षम महिला उत्पादक समूह औद्योगिक सिलाई केंद्र का बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने वहां कार्यरत महिला उत्पादक समूह के द्वारा स्कूली पोशाक निर्माण कार्य की जानकारी ली। उपायुक्त ने महिला उत्पादक समूह की महिलाओं से वहां उत्पादन से प्राप्त होनेवाली आय की जानकारी ली। भविष्य में उत्पादन व आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डीपीएम जेएसएलपीएस को इसे बड़े स्तर पर विस्तार करने के लिए अग्रतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सिलाई केंद से रोजगार मिल सके। उपायुक्त सिलाई केंद्र में कपड़ों की कटिंग, स्टिचिंग, बटन लगाना, आयरनिंग आदि का कार्य देखा और प्रशंसा की।मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदे...