जमशेदपुर, जून 28 -- जमशेदपुर । जिला उपायुक्त रविवार को औचक निरीक्षण करने एमजीएम अस्पताल डिमना पहुंचे उन्होंने तीसरी, चौथी, पांचवी और छठी मंजिल में जाकर वार्ड का निरीक्षण किया। वह छठी मंजिल पर जाकर ब्रेन मलेरिया सहित मलेरिया के अन्य मरीजों से मुलाकात की। उनके परिजनों से भी बात किया। इस अवसर पर वहां मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार और अधीक्षक डॉक्टर बलराम झा उपस्थित थे। उपायुक्त में बताया कि दो बच्चे गंभीर हैं बाकी अन्य मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवा की उपलब्धता पर्याप्त है। उन्होंने अस्पताल में पानी पहुंचाने के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि 15 जुलाई तक अस्पताल में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...