दुमका, जून 18 -- उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को जामा प्रखंड अंतर्गत चिगल पहाड़ी पंचायत सचिवालय एवं राजकीय मध्य विद्यालय नोनिहथवारी में आयोजित अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत संचालित शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं, प्राप्त आवेदनों की स्थिति, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा लाभुकों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं आवेदकों से संवाद कर अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- सहयोग सह जन कल्याण शिविर में पांच वर्ष से लंबित परिमार्जन का निष्पादन कर दिया गया प्रमाण...