दुमका, मार्च 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को जिला आपूर्ति कार्यालय, विद्युत कार्यालय के कंट्रोल रूम तथा जिला खेल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला आपूर्ति कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न अभिलेखों, आगत-निर्गत पंजी एवं अन्य संधारण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अभिलेखों का संधारण सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए। लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराना प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा गया। डाकिया योजना के प्रभावी संचालन, राशन डीलरों की अद्यतन सूची तैयार करने तथा पीओएस मशीनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर प्रधान लिपिक के विरुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.