जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कदमा में जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा आज बैठक कर की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास कार्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार एवं वित्तीय समावेशन को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना रहा।उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के परिणाम स्पष्ट रूप से धरातल में दिखाई दें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों से नियमित फीडबैक लेकर पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण पद्धति में आवश्यक सुधार किए जाएं, ताकि उन्हें बेहतर कौशल एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इस दौरान उपायुक्त ने ब्यूटीशियन कोर्स की नई बैच की प्रशिक्षुओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा क...