पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में कृषि एवं किसानों की आजीविका को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत बसौरा फार्म में आधुनिक मल्टीलेयर फार्मिंग प्रणाली विकसित की जा रही है। शनिवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं संवेदकों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सहरसा : लंबित योजनाओं को जल्द करें निष्पादित : आयुक्तपरियोजना की महत्वता निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बसौरा फार्म में विकसित किया जा रहा यह मल्टीलेयर फार्मिंग मॉडल पलामू जिले के कृषि क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि आधु...