हजारीबाग, मई 16 -- बरही प्रतिनिधि। उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को बरही अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सदर एसडीओ, बरही एसडीओ, बीडीओ और सीओ शामिल थे। उपायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल के सभी वार्डों, परिसर की साफ सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा काउंटर एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर की जांच की। डीसी ने उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी को अनुमंडलीय अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा और व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने महिला और बुजुर्गों के लिए अलग अलग काउंटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने उपायुक्त को बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर की कमी है। इसके कारण एक ही काउंटर बनाया गया है, जैसे ही ...