बोकारो, मार्च 26 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के मेला टांड स्थित वीणा परिषद में आयोजित चैती दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने अपने अन्य अधिकारियों के साथ पूजा पंडाल का निरीक्षण गुरुवार को किया। वीणा परिषद के पूजा पंडाल पर पहुंचने पर पूजा समिति के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उपायुक्त ने शीश नवाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किये। समिति की ओर से उपायुक्त अजय नाथ झा, बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो,थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। वीणा परिषद के प्रांगण में पूजा समिति की ओर से गुरुवार की रात होने वाली लाठी खेल प्रतियोगिता के स्थल का निरीक्षण ...