हजारीबाग, फरवरी 10 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को डेमोटांड़ स्थित अक्षय पात्रा फाउंडेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न कार्यों, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया । साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बॉयलर इंस्टॉलेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, लंबित स्टीम कनेक्शन को अविलंब पूरा करने और वेजिटेबल कोल्ड रूम के इंस्टॉलेशन से संबंधित लंबित कार्यों को समय पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रसोई संचालन में किसी भी प्रकार की तकनीकी या आधारभूत कमी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में 24 घंटेहे क्रियाशील सीसीटीवी कैमरे संधारित रखने औ...