चतरा, जनवरी 2 -- चतरा, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा चतरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, चल रहे अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की वस्तुस्थिति का अवलोकन करना रहा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष एवं अन्य इकाइयों का जायजा लिया। इस क्रम में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत उपायुक्त ने बताया कि सदर अस्पताल चतरा में हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट कार्यों की नियमित मॉनिटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.