गोड्डा, मई 13 -- ललमटिया प्रतिनिधि।आंगनबाड़ी सेविका ने मंगलवार को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के संरक्षक रामजी साह के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय गोड्डा पहुंचकर उपायुक्त गोड्डा लोकेश मिश्रा के हाथों झारखंड सरकार मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा।उपायुक्त गोड्डा के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविका ने मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को मांग पत्र सौंप कर अविलंब उसे सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का मांग किया है। शॉपे गए मांग पत्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मांग किया है कि उन्हें मानदेय नहीं वेतनमान ,थर्ड एवं फोर्थ ग्रेड के साथ पेंशन,एरियर,एमएसीपी ,ग्रेच्युटी का लाभ के साथ सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता है तब तक सेविका को 25हजार एवं सहायिका को 18हजार रुपया प...