घाटशिला, जनवरी 29 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल के स्थान पर अब नया बाउंड्रीवॉल का निर्माण पूर्वी सिंहभूम जिला विकास निधि से किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अभियंता ने कालेज आकर जांच किया। इसके साथ कालेज परिसर में दो हाई मास्ट सोलर लाइट तथा तीस स्ट्रीट लाइट कहां-कहां लगवाया जाएगा उसके लिए स्थलों का निरीक्षण भी किया गया।मालूम हो कि पिछले सप्ताह प्राचार्य डॉ आर के चौधरी कालेज के आधारभूत समस्याओं को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र से मिलकर अपना मांग पत्र सौंपे थे। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्राचार्य डॉ चौधरी को आश्वस्त किये थे कि ग्रामीण क्षेत्र के इस बड़े महाविद्यालय के विकास में सहयोग मिलेगा। प्राचार्य ने उपायुक्त से कालेज परिसर ...