देवघर, अप्रैल 10 -- स्थानीय टावर चौक पर शुक्रवार को भारत में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस संकट के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एआईपीडब्लूए) के बैनर तले अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की राज्य सचिव गीता मंडल की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन जिला कमेटी देवघर के सदस्यों द्वारा उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को दो सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया। इस संबंध में एसोसिएशन की राज्य सचिव ने कहा कि अब जबकि सीजफायर की घोषणा हो गई है, तब भारत सरकार रसोई गैस के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लें। ताकि भारत के गरीब वर्ग जिस एलपीजी गैस की कमी से जूझ रहा है, उसे हल करने का ठोस कदम उठाएं। स्थाई रूप से युद्ध बंद करने के लिए भारत सरकार अमेरिका और...