जमशेदपुर, फरवरी 12 -- जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी गुरुवार को करीब 11 बजे अचानक एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। उपायुक्त के निरीक्षण में रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर इमरजेंसी तक कई कर्मचारी अपनी जगह पर नहीं मिले। इससे उपायुक्त भड़क उठे लेकिन बाद में पता चला कि वह अस्पताल के दूसरे कार्यालय में कागज लेकर गए थे इससे किसी पर कार्रवाई नहीं हुई लेकिन उपाय की जांच से हड़कंप मच गया था। एमजीएम अस्पताल निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने इमरजेंसी में मरीज से भी बात कर परेशानी जानने का प्रयास किया। इससे सभी तरह की दवा अस्पताल से नहीं मिलने की शिकायत एक महिला ने की है। उपयुक्त में निरीक्षण के दौरान सफाई पानी और मरीज को मिल रही दवा की जानकारी ली। अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर नकुल चौधरी से अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर उपायुक्त ने पानी की समस्या क...