चाईबासा, सितम्बर 23 -- चाईबासा। उपायुक्त नवीन कुमार का किसी जालसाज व्यक्ति द्वारा 84 56 521 5615 नंबर के माध्यम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। इस दौरान बताया गया कि कोई भी डिटेल व्हाट्सएप के माध्यम से नहीं दें। कोई भी जानकारी साझा करने से ऑनलाइन फ्रॉड अथवा फर्जी तरीके से बैंक खाते से पैसे की निकासी की संभावना हो सकती है। यदि किसी भी व्यक्ति के पास उपर्युक्त नंबर के माध्यम से मैसेज अथवा कॉल प्राप्त होता है, तो उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से बचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.