उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी समस्याएं, निष्पादन के निर्देश
कोडरमा, जून 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे। जनता दरबार में रोजगार उपलब्ध कराने एवं सहायता प्रदान करने, दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों, पेयजल समस्या के समाधान, रास्ता एवं नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने, भूमि पर अवैध कब्जे सहित विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.