लोहरदगा, जून 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। समाहरणालय परिसर, लोहरदगा में मंगलवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन डीसी को सौंपे। जनता दरबार में रास्ता विवाद, बैंक खाते से राशि निकासी, विद्यालय में नामांकन, अवैध निर्माण, राशन कार्ड से नाम हटने, घर क्षतिग्रस्त होने, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना, सिंचाई के लिए विद्युत व्यवस्था, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, भूमि म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पेयजल आपूर्ति और तालाब जीर्णोद्धार सहित विभिन्न मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- प्रखंड व अंचल से जुड़े मामलों का ससमय करें निराकरण : उपायुक्त डीसी ने सभी...