हजारीबाग, मई 12 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त हेमन्त सती ने जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान, भू-राजस्व, पेंशन, आवास, रोजगार, एनटीपीसी से संबंधित मामले, ऑनलाइन रसीद, म्यूटेशन, स्थानांतरण, परिशोधन पोर्टल, वन पट्टा, होमगार्ड आवास, पेयजल समस्या, भूमि अतिक्रमण, भंडारण की आवश्यकता और समाज कल्याण विभाग से संबंधित मामला शामिल था। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित ...