चाईबासा, सितम्बर 9 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार की कार्यशैली से नाराज कोल्हान पोड़ाहाट के मानकी मुंडा एवं डाकुवा ने मंगलवार को चाईबासा में आक्रोश रैली निकाली। ताम्बो चौक से सात किलोमीटर पैदल चल कर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां आयुक्त के प्रभारी सचिव अजय कुमार साव को एक तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। आक्रोश रैली मे हजारों की संख्या मे मानकी, मुंडा, डाकुवा, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पूर्व विधायक,जिला परिषद सदस्य और छात्र नौजवान शामिल थे। ये सभी उपायुक्त को जिले से हटाने की मांग कर रहे थे। आक्रोश रैली मे शामिल लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। ये है मांग : मानकी मुंडा व्यवस्था से छेड़छाड़ न हो, वंशावली सत्यापित करने से वंचित न किया जाए, विल्किन्सन नियम से छेड़छाड न हो, उपायुक्त पर न्याय संगत कार्यवाही...