जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, निर्वाचन, नजारत, विधि शाखा, कोर्ट कक्ष, समाज कल्याण, डीआईओ कार्यालय, झारनेट, सामान्य शाखा, गोदाम, यूआईडी समेत विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों में कार्य अनुशासन, उपस्थिति, स्वच्छता तथा कार्य संस्कृति की समीक्षा करना था। उपायुक्त ने सभी कार्यालयों में उपस्थिति पंजी की गहनता से जांच की तथा अनुपस्थिति पाए गए कर्मियों के संबंध में पूछताछ की। बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उन सभी को कारण बताओं नोटिस जारी होगा और जवाब संतुष्ट जनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई होने की संभावना है।दूसरी ओर, सभी कार्यालय प्रधान को अपने कार्यालय में...