रामगढ़, अप्रैल 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड अभिभावक संघ रामगढ़ जिलाध्यक्ष रविशंकर राय ने जिले के डीसी महोदय फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के आदेश का स्वागत किया। जिसमें उन्होंने जिला के सभी निजी संस्थानों पर री एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली नहीं करने की बात कही है। कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार अगर री एडमिशन फीस किसी भी निजी स्कूल के द्वारा ली जाती है तो उसके विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी ने जिले के सभी स्कूलों को आदेश जारी किया है । झारखंड अभिभावक संघ के जिला अध्यक्ष रविशंकर राय ने कहा कि री एडमिशन के कारण जिले के निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों और अभिभावकों पर काफी दबाव बढ़ रहा था ।कई अभिभावकों ने पैसों के अभाव में विद्यालय से अपने बच्चों का नाम कटवा रहे थे ।बच्चों पर इसका ब...