उपायुक्त की त्वरित पहल, दिव्यांग युवक को मिली ट्राइसाइकिल
रामगढ़, मई 19 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज की ओर से मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में एक दिव्यांग युवक की समस्या का तत्काल समाधान किया गया। दुलमी प्रखंड के बोंगाई गांव निवासी 30 वर्षीय उमेश गंझू ने उपायुक्त से ट्राइ साइकिल उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तुरंत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। प्रशासन की तत्परता से उमेश गंझू को मौके पर ही ट्राइ साइकिल उपलब्ध करा दी गई। ट्राइ साइकिल मिलने के बाद भावुक हुए उमेश गंझू ने सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक साइकिल नहीं, बल्कि उनके आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत है। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने किया जनता दरबार का आयोजन उन्होंने कहा कि जनता दरबार में इतनी जल्दी उनकी समस्या का समाधान होगा, इसकी उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.