जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवार को आहूत की गई। बैठक में आधारभूत संरचना निर्माण, बुनियादी सुविधाएं, विकास परियोजनाओं व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो इसे सभी विभागीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। ससमय योजनाओं के धरातल पर उतारे जाने से लक्षित वर्ग को उचित लाभ मिलता है।बैठक में कल्याण विभाग के माध्यम से वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को सामुदायिक वन पट्टा का अधिकार दिलाने के लिए अंचलाधिकारियों को विशेष पहल करते हुए आवेदन सृजित करने तथा उचित प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जिला स्तरीय कमेटी को अनुसंशा भेजने का निदेश दिया गया। छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.