पाकुड़, फरवरी 16 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित बीज वितरण योजना, लैंप्स की कार्यप्रणाली, गोदाम निर्माण की गुणवत्ता तथा कोल्ड स्टोरेज की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बीज वितरण को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी प्रखंडों में नोडल लैंप्स का चयन किया जाए, ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो सके। साथ ही पाकुड़िया एवं हिरणपुर लैंप्स को बीज वितरण योजना के तहत कमीशन संबंधित राशि वितरण करने वाले लैंप्स को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिक धान प्राप्ति वाले केंद्रों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया। इसके आलोक में भवानीपुर, पृथ्वीनगर, कालिदासपुर, रामचन्द्रपुर एवं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.