चतरा, मार्च 7 -- चतरा संवाददाता समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति, लक्ष्य प्राप्ति, वित्तीय उपयोगिता तथा भुगतान संबंधी मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना की अद्यतन प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों के आवास निर्माण कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए शत-प्रतिशत आवास पूर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.