कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति एवं स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकम्पा समिति अंतर्गत अनुकम्पा आधारित नियुक्ति से संबंधित चार मामलों पर विचार किया गया। इसमें तीन अभ्यर्थियों को लिपिक पद पर तथा एक अभ्यर्थी को चौकीदार पद पर अनुकम्पा आधारित नियुक्ति की अनुशंसा की गई। इसके पश्चात स्थापना समिति की बैठक में कर्मियों की सेवा संपुष्टि, प्रोन्नति एवं स्थानांतरण से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, स्थापना उप समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...