बोकारो, सितम्बर 8 -- जैनामोड़। भाजपा बोकारो जिला पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को जैनामोड़ स्थित किसान मोर्चा कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 सितंबर को भाजपा के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले एक दिवसीय प्रदर्शन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान भाजपा जिला कमेटी ने झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज ने कहा कि प्रदर्शन में बोकारो जिले से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- छात्रों के मुद्दे पर भाजपा के राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी ...