बोकारो, मार्च 8 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर-सिंहपुर स्थित प्रहरी मेला मैदान में आयोजित होने वाले सात दिवसीय प्रहरी मेला 2026 की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गयी हैं। 10 से 16 मार्च तक चलने वाले इस मेले का आयोजन भूतपूर्व सरपंच स्व सुरेश कुमार जायसवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता के उद्देश्य से किया जाता है। इस बार मेले को और आकर्षक बनाने के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मेला समिति के अध्यक्ष घनश्याम महतो, सचिव राजेश कुमार राय, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल एवं व्यवस्थापक रामसेवक जायसवाल ने बताया कि 10 मार्च को पुण्यतिथि समारोह के साथ सुप्रसिद्ध कलाकार मनोज देहाती और कुमार आजम का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.