लोहरदगा, अप्रैल 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने सोमवार को नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों के लिए आवंटित कमरों का अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त ने ग्राउंड फ्लोर पर आवंटित कार्यालयों; एनआईसी, निर्वाचन कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय, झारनेट, यूआईडी, नियंत्रण कक्ष, परिवहन कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, भूमि अधिग्रहण कार्यालय, कोषागार, समाज कल्याण कार्यालय, प्रथम तल में अवस्थित कार्यालयों; उपायुक्त कार्यालय, नजारत कार्यालय, सम्मेलन कक्ष, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अपर समाहर्ता कार्यालय, राजस्व कार्यालय, द्वितीय तल में अवस्थित-उप विकास आयुक्त का कार्यालय, डीआरडीए कार्यालय, विकास शाखा, पंचायत राज शाखा, डीएमएफटी कार्यालय, अवर निबंधक कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी ए...